लखनऊ, जुलाई 6 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा उनको लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। उनके खिलाफ किए जा रहे अनर्गल प्रचार को लेकर सार्वजनिक-सार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- 10 मिनट में हटाओ वरना...निशिकांत दुबे के टिन्नू-टीपू वाले पोस्ट पर भड़के अखिलेशकानूनी चेतावनी उन्होंने कहा है कि जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम की मर्यादा व सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें अन्यथा उनके खिलाफ तत्काल नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी, साथ ही ये चेतावनी उन सबको भी है जिन्होंने ये झ...