गाजीपुर, जून 26 -- गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनायी गयी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम छत्रपति शाहूजी महाराज ने ही अपने संस्थानों में आरक्षण देने पर अमल किया था। लेकिन देश की सत्ता पर हुकूमत कर रही भाजपा सरकार छत्रपति शाहूजी महाराज की भावनाओं का ख्याल न कर इस देश के गरीब,दलितों और पिछड़ो को आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। वह देश के नौजवानों को इसीलिए नौकरी नहीं दे रही है कि इस देश के गरीबों,पिछड़ों और दलितों को आरक्षण देना पड़ेगा। भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि पीडीए की ताकत ने तानाशाह मोदी सरकार को ...