देवरिया, मई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अभय प्रताप शुक्ल ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई है तब से देश व प्रदेश में तमाम समस्याएं पैदा हुई हैं। नोट बंदी और जीएसटी लागू करके देश की हालात बद्तर कर दी गयी।देश की आर्थिक स्थिति खराब दौर में पहुंच गई है। जनता महंगाई की बोझ से कराह रही हैं। रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है और डीजल, पेट्रोल की किल्लत हो गई है। जनता गैस गोदाम और पेट्रोल पंप पर लाइनों में खड़ी हो रही है। यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार सभी मुद्दों पर फिसड्डी यह भी पढ़ें- महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आज यह भी पढ़ें- महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...