मेरठ, जून 1 -- रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति' एवं 'अखिल भारतीय पाल महासभा, मेरठ' के संयुक्त तत्वावधान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का सम्मान भाजपा की सरकार में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। मुख्य अतिथि डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता की जयंती को उत्साह के साथ मनाने का आह्वा...