बागपत, जून 22 -- बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड स्थित जनता वैदिक आईटीआई कॉलेज के सभागार में रविवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद शिक्षकों का भरोसा भाजपा की तरफ बढ़ा है। भाजपा सरकार ने हमेशा शिक्षक हित में ही कार्य किए हैं। शिक्षकों की समस्या को हल करना भाजपा सरकार की हमेशा प्राथमिकता रही है। शिक्षकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया है, जिससे वे नि:शुल्क चिकित्सा ले सकेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि शिक्षक ही समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- बेसिक शिक्षकों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और बच्चों के भविष्य को गढ़ने में उनकी भूमि...