बुलंदशहर, मई 5 -- प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने पर मंगलवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर ने चेक वितरित किए। इस दौरान शिक्षामित्रों द्वारा नवाचार के लिए लगाई प्रदर्शनी का मंत्री द्वारा अवलोकन किया गया। विकास भवन सभागार कक्ष में आयेाजित कार्यक्रम में जिले के सभी जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिक्षामित्रों को मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम भी दिखाया गया। मंगलवार को आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने मानदेय को 18 हजार करने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है वह न केवल एक आर्थिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.