मुरादाबाद, मई 25 -- चक्कर की मिलक स्थित सपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को सपा व्यापार सभा की मासिक बैठक हुई। वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और नीट परीक्षा का पेपर लीक होने पर गहरी नाराजगी जताई। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष तुषार रस्तोगी ने कहा कि सपा व्यापारी अभी से आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। व्यापारियों का उत्पीड़न भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा हो रहा है। भाजपा की नीतियां विशेषकर जटिल जीएसटी व्यवस्था, बढ़ती महंगाई और ऑनलाइन कंपनियों के प्रभाव से व्यापारियों के कारोबार चौपट हो गए हैं। कहा कि हमारा मुख्य फोकस बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों को जोड़ने, मतदाता सूची पुनरीक्षण और राज्य में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेने पर है। यह भी पढ़ें- सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने ली सपा की सदस्यता जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने व्य...