बागपत, मार्च 15 -- खैला गांव में पूर्व प्रधान मुकेश कुमार के आवास पर शनिवार को सपा की बैठक हुई। जिसमें शामिल हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवता राजकुमार भाटी ने कहा कि यूपी में जगलराज है। खुलेआम अपहरण किये जा रहे है। भाजपा सरकार में गरीबों, दलितों, मजदूरों, किसानों का शोषण किया जा रहा है। 29 मार्च को दादरी में अखिलेश यादव आ रहे है, जहां वे रैली को सम्बोधित करेंगे। बैठक में श्याम सिंह, काशी प्रधान, रवि बैसला, योगेन्द्र बैसला, शिवदत शर्मा, श्योराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...