भाजपा सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी: कैलाश
इटावा औरैया, मई 17 -- इटावा। सरकार की ओर से अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़ाए गए मानदेय के बाद चेक दिए गए। मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने किया। उन्होने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच नौकरी किस प्रकार लगती थी, यह सभी लोग जानते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई 60 हजार पुलिस भर्ती में सर्व समाज के बेटे-बेटियों का चयन उनकी मेहनत एवं योग्यता के आधार पर हुआ है, न कि किसी नकल या भ्रष्टाचार के माध्यम से। विभिन्न विभागों में चयनित युवा निश्चित रूप से अच्छा कार्य करेंगे। वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी, जबकि आज देश चौथी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.