इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का किया गया आयोजन इटावा, संवाददाता।पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद तक बिना किसी भेदभाव व तुष्टिकरण के पहुंच रहा हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, और तीन तलाक को गैर-कानूनी घोषित करना भाजपा सरकार के ऐतिहासिक फैसले हैं।भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में बूथ प्रबंधन विषय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि भाजपा का बूथ प्रबंधन उसकी चुनावी जीत का मुख्य स्तंभ है। मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत हर बूथ पर 21 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुख नियुक्त किए जाते हैं। डिज...