लखनऊ, जून 23 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा है कि लखनऊ अग्निकांड सामान्य घटना नहीं है। भाजपा सरकार में पास नक्शे और दी गई एनओसी की जांच हो, जिससे दोबारा इस तरह की घटना न हो। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है। सही जांच अगर होगी तो भाजपा के लोग दोषी पाए जाएंगे। बच्चों और नई पीढ़ी की मौत किसी परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख होता है। यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार में पास नक्शे व एनओसी की जांच हो: अखिलेशअखिलेश पीड़ितों से मिलने गए अखिलेश मंगलवार को लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने जयंत कुमार से मुलाकात की और उसका हालचाल जाना। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे। अखिलेश ने कहा कि बच्चों ने मदद के लिए अपने माता-पिता को फोन किया। कई लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया, ल...