मैनपुरी, जुलाई 9 -- सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की मासिक बैठक गुरुवार को आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आकाशदीप वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति के पदाधिकारी क्षेत्र में घूमकर ज्यादा से ज्यादा वोट अपने समाज के बनवाने का कार्य करें। समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं को अपनी अग्रणी भूमिका निभानी है। सरकार बनने पर युवाओं को बेहतर रोजगार मिलेगा। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार दलित विरोधी है। आए दिन दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। मैनपुरी में कुछ दिन पूर्व दबंगों ने दलित की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी, लेकिन प्रशासन ने दबंगों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। इस सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए प्रकोष्ठ के...