बरेली, सितम्बर 6 -- सपा के बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों को सबसे ज्यादा सताया गया उनपर मुकदमे लिखे गए। यहां ब्लेसिंग गार्डन में हुई पीडीए की दलित वर्ग के लोगों की पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के मिठाई लाल भारती लोकसभा में बसपा को नौ प्रतिशत वोट मिला था। जबकि सपा को 42 प्रतिशत वोट मिला था। दलित समाज के लोग सिर्फ चार प्रतिशत वोट दे दे तो भाजपा को खत्म कर देंगे। जब सपा की सरकार बनेगी तभी बाबा साहेब के संविधान को बचा पाएंगे।सपा विधायक अताउर रहमान ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाना है तो भाजपा को उखाड़ना होगा। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत निश्चित है। सपा की टीम बहुत मजबूत है। इस अवसर पर आंबेडकर वाहिनी...