भाजपा सरकार में जौनसार का विकास तेजी हो रहा : चौधरी
विकासनगर, जुलाई 18 -- युवा संगठन खत द्वार की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में जौनसार बावर का समग्र विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है तथा केंद्र और राज्य सरकार जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान आयोजन समिति ने कैबिनेट मंत्री को खत द्वार को जोड़ने वाले दांवापुल-बैरावा मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर मंत्री भरत चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व इस मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.