बदायूं, मार्च 23 -- बदायूं, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर में नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने को काार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सदर विधायक ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार भी मिल रहा है और शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होता है और मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सिंग स्...