लखनऊ, दिसम्बर 24 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में पिछली चार भर्तियों में 30 हजार से अधिक पीडीए पदों की लूट हुई है। उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती 2019, बांदा कृषि विश्वविद्यालय भर्ती 2021, लखीमपुर सहकारी बैंक भर्ती 2023 और राजस्व लेखपाल भर्ती 2025 में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ओबीसी के लिए संविधान द्वारा निश्चित 27 फीसदी आरक्षण में 1/3 आरक्षण को नकारकर अपना असली 'संविधान-आरक्षण विरोधी' चेहरा दिखा रही है। नए नवेले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामने आएं और ओबीसी आरक्षण की हकमारी से बचाएं। उन्होंने राजस्व विभाग लेखपाल भर्ती के लिए जारी विज्ञापन का विवरण देते हुए कहा कि कुल 7994 पद हैं। इसमें ओबीसी के लिए सिर्फ 1441 पद आरक्षित किए गए हैं। नियमत: ⁠27 फीसदी आरक्ष...