मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के आहवान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में धरना दिया। इसके बाद बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा बीजेपी सरकार लोकतंत्र विरोधी है। अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। मनरेगा जैसे योजनाओं को खत्म करने का काम कर रही है। बीजेपी जनता की तमाम समस्याओं को अनदेखी कर रही है। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा ...