अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश गुड्डू ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आए दिन हत्या, लूटपाट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। योगी सरकार की विभागों पर कोई पकड़ नहीं दिखायी दे रही है। विभाग में किसी कार्य के लिए जब जरूरतमंद जाते हैं तो उनसे मुंहमांगी रकम वसूली जाती है। मांग पूरी न करने पर उन्हें दौड़ाया जाता है। थाना, तहसील व ब्लाक वसूली के अड्डे बन गए हैं। भ्रष्टाचार पर रोक न लगा तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...