गया, दिसम्बर 22 -- शहर के राजेन्द्र आश्रम से कांग्रेसियों ने पैदल आक्रोश मार्च निकाला। समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन में बदल गया। सोमवार की दोपहर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी की विरासत को मिटाने और मनरेगा के रोजगार गारंटी खत्म करने का जो प्रयास किया है, यह सरकार की असफलता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी इसका भरपूर विरोध करती हैं। धरना-प्रदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष शहाबुद्दीन रहमानी समी अख्तर खां, केदार प्रसाद, कैलाश प्रसाद यादव, गीता पासवान, बबलू कुमार विश्वकर्मा, गुड्डू यादव, विद्या भूषण वर्मा आदि उपस्थित रहे। गांधी मंडप में भी लोगों ने किया प्रदर्शन गांधी मंडप स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्थि कलश के समक्ष उपवास व शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.