देवरिया, अगस्त 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओ की बैठक गुरुवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित पार्टी के कार्यालय पर हुई। इसमें चीनी के दाम में वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की गई। साथ ही बढ़े दाम को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्चमहंगाई की समस्या सरकार में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। इसने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। जरूरत का सामान दिन ब दिन महंगा हो रहे हैं। चीनी के दाम में भारी बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार ने जनता को रक्षाबंधन पर्व पर महंगाई का एक और झटका दे दिया है। चीनी के दाम 42 से 72 रुपये प्रति किलो होना सरकार और चीनी माफियाओं की मिलीभगत को जाहिर करता है। य...