बिजनौर, जनवरी 29 -- नहटौर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत ग्राम जरीफपुर चतर मे मजदूरों को मनरेगा के बारे में बताया गया। बृहस्पतिवार को जरीफपुर चतर में बनवारी सिंह के आवास पर आयोजित हैनरीता राजीव सिंह (जिलाध्यक्ष कांग्रेस बिजनौर)ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब आदमी को सता रही है। उन्होंने मजदूरों को मनरेगा के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके लिये आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि विरोध कीजिए, चिट्ठी लिखिए, टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल कीजिए और अपना विरोध कीजिये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना मत लोगों को बताया। इस अवसर पर मो.सलीम जिला उपाध्यक्ष जिला कोऑर्डिनेटर मनरेगा महेश कुमार, सुकेश कुमार जिला सचिव रतिराम सिंह ब्लॉकअध्यक्ष रामरतन सिंह, मंगत सिंह, अमरपाल सिंह, मदनपाल सिंह, रितिक कुमार, निखिल कुमार, हिमा...