जयपुर, मार्च 10 -- कांग्रेस सरकार के समय एक-एक पट्टा 50-50 हजार में दिया गया था। वही पट्टा आज आप लोग 4-4 लाख रुपये में दे रहे हैं। गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा बोले- आपने कहा था कि 13 लाख पट्टे फर्जी हैं, मैं जांच कराऊंगा। ये सदन उस जांच रिपोर्ट का इंतजार ढाई साल से कर रहा है।40-40 बार माननीय भजनलाल जी करते हैं. विधानसभा में दी गई दलील का वीडियो डोटासरा ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। सदन में डोटासरा ने भजनलाल सरकार और उनके मंत्रियों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा- यहां खड़े होकर एक एक आदमी 40-40 बार माननीय भजनलाल जी...माननीय भजनलाल जी... करता रहता है। अरे भाई इससे विकास हो रहा है क्या? राजस्थान विकसित राजस्थान हो रहा है क्या? यह भी पढ़ें- उत्तम नगर होली मर्डर: दिल...