लखनऊ, अप्रैल 6 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इस सरकार ने शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया। इस सरकार में शिक्षा की प्राथमिकता कभी नहीं रही है। प्राइमरी शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक शिक्षा को चौपट कर दिया है।अखिलेश ने सोमवार को बयान में कहा कि अयोध्या के निवासियों के बीच ये सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिरकार अयोध्या का मास्टर प्लान बार-बार क्यों बदला जा रहा है। सच्चाई तो ये है कि ये बार-बार बदला नहीं, कुछ महाभ्रष्ट लोगों द्वारा बदलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को नहीं बढ़ाना नहीं चाहती है। युवा, पीढ़ी को रुढिवादी बनाकर वैज्ञानिक सोच, शोध और नवाचार से वंचित करना चाहती है। गरीब परिवारों के बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ने जा रहे थे, भाजपा सरकार ने उन स्कूलों को बंद कर दिया।उन्होंने कहा कि भा...