महोबा, जून 13 -- महोबा। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर जिले के प्रभारी मंत्री ने सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा है कि सरकार के प्रयास से बुंदेलखंड का तेजी से विकास हो रहा है । रोजगार के लिए परेशान युवाओं को बिना किसी परेशानी के रोजगार मुहैया हो रहा है ।सरकार ने बुंदेलखंड से पानी की समस्या का निस्तारण कराया है। शनिवार को राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार बुंदेलखंड के विकास को लेकर गंभीर है ।भाजपा यह भी पढ़ें- बारह वर्ष में जिले की जीडीपी दर बढ़कर तीन गुना हुई सरकार के पहले बुंदेलखंड पानी की समस्या को लेकर चर्चित रहता था। मगर भाजपा सरकार ने इस समस्या से निजात दिलाने का काम किया है। किसानों वकी...