जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। बुधवार को जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने दीप जलाकर एवं फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अतिथियों ने विभागवार लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रदर्शनी में आने वाले सभी आगन्तुको को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की जाए। इसके साथ ही पात्र व्यक्तियों को शासन की याजनाओं से आच्छादित करने के हर संभव प्रयास किये जाए। नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी गई तथा उपस्थित लोगों द्वारा सराही गई।इस मौके पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.