रुडकी, फरवरी 20 -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर की मासिक बैठक शुक्रवार शाम को आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आमजन को हो रहे नुकसान पर चर्चा की गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मनरेगा कानून के कमजोर क्रियान्वयन, नगर निगम द्वारा कूड़ा उठान का ठेका निजी कंपनी को दिए जाने, बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने, तहसील में व्याप्त अव्यवस्था तथा राशन कार्ड न बनने जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...