भाजपा सरकार की योजनाओं से मुस्लिम समाज को मिल रहा लाभ : खजान दास
रुडकी, अगस्त 13 -- भगवानपुर, संवाददाता। भाजपा की ओर से एक होटल में आयोजित अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मुस्लिम समाज के लोगों को भी मिल रहा है। सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने दावा किया कि योजनाओं का लाभ मिलने से मुस्लिम समाज के लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। अल्पसंख्यक वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.