रुडकी, जनवरी 24 -- झबरेड़ा, संवाददाता। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव के एक छोर से दूसरे छोर तक बैठे हर व्यक्ति को विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही वीबीजी रामजी योजना के तहत बेरोजगारों को वर्ष में 125 दिन रोजगार देने की गारंटी तय की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों और बेरोजगारों को बड़ी राहत मिलेगी। झबरेड़ा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे वीबीजी रामजी जन-जागरण अभियान के तहत आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। गरीबों को सस्ते राशन की दुकानों से मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। ...