आगरा, जून 5 -- भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल की मासिक बैठक गन्ना समिति कार्यालय मानपुर नगरिया पर हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने की। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरिओम वर्मा, अन्य अतिथियों ने भारत माता, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडल प्रभारी संजय पुंढीर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह गौर, मण्डल मंत्री विक्रम राजपूत, मंडल मंत्री कर्मवीर सोलंकी, ब्रह्मानंद सोलंकी, दिनेश सोलंकी, अजीत चौहान, रामप्रताप सोलंकी, राजकुमार कश्यप, देवेन्द्र पचौरी, अभय प्रताप सोलंकी, जितेंद्र मौर्य, धीर सिंह राठौर, जयकुमार वर्मा, अतुल सोलंकी, प्रेम साहू, रवि दिवाकर, दुष्यंत चौहान अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा की रणनीति बैठक में कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

हिंदी...