संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- सेमरियावां, निज संवाददाता। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश की आम जनता आजिज आ चुकी है। देश में किसान, युवा, छात्र, बेरोज़गार और समाज के सभी वर्ग के लोग परेशान है। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक केशर कुमार ने सेमरियावां में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम नजीर ने की।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, छात्रों, किसानों और समाज के सभी वर्ग के हितों के लिये लगातार संघर्ष क़र रहे हैं। जहां किसी पर भी अन्याय होता हैं, राहुल गांधी मुखर होकर विरोध करते हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर पर मज़बूती और वोटर लिस्ट की कड़ी निगरान...