बदायूं, मई 25 -- विधायक राजीव कुमार सिंह ने रविवार के लिये कृषि विज्ञान केंद्र समरेर की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि यह निर्माण कार्य कृषि विज्ञान केंद्र की व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुये किसानों को कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीक एवं कृषि शिक्षा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में दातागंज इलाके में अब तक के सर्वाधित विकास के काम हुये, कुछ जारी हैं। विधायक ने कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने और अन्नदाताओं के उत्थान के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गये प्रमुख कार्यों एवं प्रमुख उपलब्धिओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। विधायक ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।ब्लॉक प्रमुख समरेर प्रतिनिधि धीरज सक...