गिरडीह, जून 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा लेदा मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक गुरुवार को सेनादोनी पंचायत के कोल्हारिया में हुई। बैठक में प्रभारी के रूप में गिरिडीह महानगर मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने की। बैठक में जनसमस्याओं पर रणनीति बनाई गई। मौके पर सुरेश मंडल ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने का आह्वान किया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे अभियान की रूपरेखा साझा की गई। यह भी पढ़ें- भाजपा अभियान कार्यक्रम पर पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीजनसमस्याओं का संकलन बैठक में पंचायतवार सम...