आदित्यपुर, फरवरी 3 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम महापौर पद के चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व पार्षद प्रभासिनी कालुंडिया को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम पर सहमति बनने के बाद मंगलवार को आदित्यपुर में औपचारिक ऐलान किया जाएगा। कुलुपटांगा बस्ती, आदित्यपुर-02 निवासी डुबांग कालुंडिया की पत्नी प्रभासिनी कालुंडिया गत कई वर्षों से भाजपा की सक्रिय राजनीति से जुड़ी हुई हैं। वे पहले नगर निगम की पार्षद भी रह चुकी हैं। निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी चयन को लेकर गठित कोल्हान स्तरीय टीम के सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रांची में आयोजित बैठक में प्रभासिनी कालुंडिया के नाम पर सहमति बनी है। मंगलवार को जिला अध्यक्ष एवं जिला चुनाव प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू की उपस्थिति में बैठक के दौरान नाम का औपच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.