लातेहार, फरवरी 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। लातेहार नगर पंचायत चुनाव परिणाम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह ने अध्यक्ष पद पर अपने प्रतिद्वंद्वी सह झामुमो समर्थित प्रत्याशी विलासी टोप्पो को 985 मतों से करारी शिकस्त दी। महेश सिंह की जीत के बाद पूरे जिले में भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया व महेश सिंह को जीत की बधाई दी। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है। भाजपाइयों ने लातेहार की आमजनता को भी आभार जताया। जीत पर बधाई देने वालों में महेंद्र प्रसाद साहू, विधायक प्रतिनिधि राजू उरांव, राजकुमार पाठक, सुरेश यादव, राजन भगत, मनोज पाठक, रिकी वर्मा, दुर्गा ठाकुर, बबलू सोनी, राजेश यादव, सुनील मुंडा, सूर्य नारा...