रामगढ़, फरवरी 19 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय गुरुवार को कैथा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी समेत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान नगर परिषद रामगढ़ चुनाव पर चर्चा हुआ। इसके बाद कुरूम, चाहा ,कांकेबार 32 वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान बिस्कुट छाप क्रम संख्या 6 में भारी मतों से वोटिंग कर विजयी बनाने का आग्रह किया गया। कहा कि आपका एक सही मत नगर परिषद रामगढ़ की तकदीर और तस्वीर बदलेगा। इसलिए सभी एकजुट होकर भारी संख्या में बिस्कुट छाप पर मतदान करें। मौके पर रामगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह, प्रवीण कुमार सोनू, रंजन फौजी, जगदीश शर्मा, मनोज गिरी, विनोद गिरी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.