धनबाद, मई 12 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की 12 वीं कक्षा की छात्रा रशीदा नाज ने विज्ञान संकाय में पूरे झारखंड राज्य में टॉपर बनने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, भाजपा नेता बच्चा गिरी, जाहिद क्रांति, मो. शाहनवाज व गुलजार अशफाक ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कहा कि राशिदा के राज्य टॉपर बनने से अपने क्षेत्र झरिया धनबाद का नाम गौरवान्वित किया है। भाजपा नेताओं ने राशिदा को आगे की पढ़ाई पूरी लगन व मेहनत से करने व अपने पसंद व रुचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर किसी बड़े मंजिल को प्राप्त करने की सलाह दी। आश्वासन दिया कि शिक्षा के मार्ग में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर हर संभव सहायता प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्टेट टॉपर राशिदा नाज़ को विधायक रागिनी सिंह ने किया सम्मानित यह भी पढ़ें- जैक बोर्ड 2026 में ...