मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला और मंडल स्तर पर बूथों में कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला कार्यालय में सुंदरकांड पाठ के बाद संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे ने जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छह अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद पर आधारित बताया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जनसंघ की स्थापना, आपातकाल के दौरान कार्यकर्ताओं के संघर्ष और भाजपा गठन तक के इतिहास को विस्तार से रखा। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों और उनके नेतृत्व में हुए कार्यों का उल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.