हाथरस, जनवरी 2 -- सिकंदराराऊ। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष संतोष पौरुष के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमलेश शर्मा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ की गई। कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी के विचारों को स्मरण करते हुए देश एवं प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। संतोष पौरुष ने कहा कि भाजपा सदैव जनहित में कार्य करती रही है और आगे भी राष्ट्र सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेगी। उन्होंने सभी भारतवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नववर्ष 2026 को सभी के लिए शुभ, मंगलमय एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.