भाजपा सड़कों पर राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही : शिल्पी
रांची, अप्रैल 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा सड़कों पर राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही है। महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा सिर्फ भ्रम फैला रही है। महिला आरक्षण विधेयक के पूरे प्रकरण के लिए महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देती है। वे कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले महिला कांग्रेस की ओर से पोस्टकार्ड जारी कर 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के साथ ही इसमें ओबीसी महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की गई। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के नाम पर परिसीमन का बिल पारित करने की मंशा भाजपा की थी। तीन साल पहले पारित कानून का गजट नोटिफाई नहीं किया गया। 2023 में पारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.