नई दिल्ली, जून 1 -- भाजपा नेतृत्व ने संगठन को ज्यादा मजबूत और गतिशील बनाने के लिए बदलावों की शुरूआत कर दी है। बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को दिल्ली बुलाया गया है। वह अब राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) का दायित्व संभालेंगे। इसी तरह से उत्तराखंड के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को राजस्थान भेजा गया है। संगठन में जल्दी कुछ और नियुक्तियों और फेरबदल की संभावना है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के दौरे से लौटते ही वहां के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को बदलने का फैसला किया। अजेय को राजस्थान भेजने से वहां तो संगठन महामंत्री का पद भर गया है, लेकिन उत्तराखंड में यह पद खाली हो गया है। उत्तराखंड में नौ माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में वहां जल्द ही नई नियुक्ति की जाएगी। राज्य में भाजपा के अ...