भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ में कमल के पांडे को पांच जिलों की जिम्मेदारी
नैनीताल, जुलाई 24 -- नैनीताल, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक कमल के पांडे को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति से उन्हें पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, अल्मोड़ा और काशीपुर के संगठनात्मक जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत कमल के पांडे इन पांचों जिलों में शिक्षा प्रकोष्ठ की गतिविधियों का समन्वय करेंगे। साथ ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले संगठनात्मक निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पार्टी का मानना है कि इस नियुक्ति से शिक्षा प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने, शिक्षकों, शिक्षाविदों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय मजबूत करने में मदद मिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.