रुडकी, जुलाई 17 -- रुड़की, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और नई शिक्षा नीतियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षा प्रकोष्ठ को सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश संयोजक डॉ. प्रदीप त्यागी को उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार और रुड़की का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश सहसंयोजक प्रतिभा पाठक को देहरादून ग्रामीण, देहरादून महानगर, ऋषिकेश, टिहरी और रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भाजपा ने निकाय प्रकोष्ठ में किया संगठनात्मक बदलाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...