नैनीताल, जुलाई 5 -- नैनीताल, संवाददाता। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व प्रथम परिचयात्मक बैठक 9 जुलाई को रुद्रपुर में होगी। जिसमें पूर्व संगठन ने सभी संगठनात्मक जिलों के जिला संयोजकों एवं सह-संयोजकों के नामों की घोषणा भी कर दी है।भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक कमल के पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया, कि सभी संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त जिला संयोजकों, सह-संयोजकों और प्रदेश पदाधिकारियों की यह पहली परिचयात्मक बैठक होगी। संयुक्त बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन 9 जुलाई को सुबह 10 बजे से भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में किया जाएगा। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट करेंगे। कार्यशाला में संगठन के विस्तार, शिक...