संभल, जून 27 -- ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल प्रवास के दौरान गौ संरक्षण, राम मंदिर चंदा प्रकरण, भाजपा सरकार की कार्यशैली और संभल के धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा और सम्मान के लिए देश की 170 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं से संवाद कर विधानसभा चुनाव तक "वोट रिजर्व" करने का अभियान चलाया जा रहा है। संभल में भी लोगों ने इस संकल्प का समर्थन किया। राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट में साधु-संतों और शंकराचार्यों की जगह राजनीतिक लोगों को बैठाया गया। यह भी पढ़ें- फोटो::::नकली हिंदुत्व पर शंकराचार्य का हमला, गौ रक्षा को बनाया चुनावी मुद्दा उनका आरोप था कि रुपये गिनने वालों पर कार्रवाई हुई, जबक...