रुद्रपुर, जनवरी 22 -- रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। गुरुवार को प्रेस को जारी बयान में उपाध्याय ने कहा कि विधायक अरविंद पांडे पर जमीन कब्जा करने का आरोप है। भाजपा विधायकों की कलई खुलने से पार्टी के अनुशासित और जनप्रिय होने की ढोंग की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों से पांच कैबिनेट मंत्रियों के पद खाली हैं। जबकि जनता ने भाजपा को दो तिहाई बहुमत दिया। आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में भाजपा दो गुटों में बंटकर जनता के और विकास के कामों में रुकावट बन गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...