दुमका, जून 28 -- रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत शक्ति केंद्र भतुडिया-बी के शंकरपुर गांव में भाजपा के पंचायत संयोजक राजकिशोर राय एवं सह-संयोजक रामचंद्र माझी के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रामगढ़ मंडल के महामंत्री धनंजय पंजियारा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र में कुल छह बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के साथ नियमित बैठक कर संगठन को मजबूत करना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और पार्टी द्वारा समय-समय पर जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ पालन करना होगा। यह भी पढ़ें-...