अलीगढ़, जुलाई 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा व संघ ने देश के धर्मस्थलों को एटीएम बना दिया है। उसकी चाभी पर उनका एकाधिकार है। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण का नाम लिए बिना उस पर तंज कसा। कहा कि देश को तबाह करने का काम किया जा रहा है और उसके खिलाफ अकेले राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Agra News: चंदा चोरी पर जवाब दें 'मैं भी चौकीदार' कहने वाले: पांडेयकांग्रेस का अलीगढ़ दौरा उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पहली बार बुधवार को अलीगढ़ दौरे पर आए। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में प्रबुद्धजन सम्मेलन व एएमयू छात्रों के साथ संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसी व एएमयू के छात्र शामिल हुए। प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौत...