पिथौरागढ़, जून 5 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। यूकेडी ने नगर ऐंचोली,दाडिमखोला,टकौरा,टकाडी सहित अन्य क्षेत्र में उत्तराखण्ड बचाओ-उत्तराखण्ड बसाओ अभियान चलाया। जिसमें भाजपा-कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताया। शुक्रवार को यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया। जिसमें घर-घर पर्चा-घर घर चर्चा को लेकर स्थानीय लोगों को यूकेडी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेडा ने कहा कि स्थानीय लोग अभियान में जुट रहे हैं। कहा कि 2027 में एक उम्मीद के साथ लोग यूकेडी की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। दावा किया कि इस बार पूर्ण समर्थन व बहुमत यूकेडी को मिलेगा। इस दौरान केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापडी,जिला महामंत्री मदन पोखरिया, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद, महानगर अ...