गिरडीह, अप्रैल 6 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। भाजपा के दो दिवसीय बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन झारखंडधाम स्थित विवाह भवन सभागार में हुआ। समापन सत्र में जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने भाजपा को "विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी" बताते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और राष्ट्रवाद हमारी मूल भावना से जुड़ा है। हमारा रोम-रोम राष्ट्र का कर्जदार है। मां भारती की सेवा और सुरक्षा के लिए हमें हर समय तैयार रहना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में अबुआ नहीं, ठगुआ सरकार चल रही है। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक केदार हजरा पर क्षेत्र की उपेक्षा और आम लोगों से दूरी बनाने का आरोप लगाया। प्रशिक्षण सत्र में बतौर प्रशिक्षक बिरेंद्र तिवारी ने पार्टी के इतिहास, केंद्र सरकार की उपलब्धियों, ...