पटना, नवम्बर 5 -- पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन पासवान बुधवार को राजद में शामिल हो गए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ललन पासवान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर ललन पासवान ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से आशीर्वाद भी लिया। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ललन पासवान को राजद की सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिह्न गमछा देकर पार्टी में स्वागत किया। तेजस्वी ने कहा कि ललन पासवान के पार्टी में शामिल होने से राष्ट्रीय जनता दल और सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित समाज को उपेक्षा की निगाह से देखती है और दलितों, शोषितों, वंचितों के प्रति भाजपा की क्या सोच है, यह स्पष्ट रूप से दिखता है। सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए ही इन वर्गों को साथ रखा जाता है, लेकिन जब भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.